लोयोला स्कूल में अभिभावकों के लिए संवादात्मक सत्र

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर। लोयोला स्कूल टेल्को में कक्षा नौवीं और दसवीं के अभिभावकों के लिए बच्चों के

लोयोला स्कूल में अभिभावकों के लिए संवादात्मक सत्र

जमशेदपुर। लोयोला स्कूल, टेल्को में कक्षा नौवीं और दसवीं के अभिभावकों के लिए संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसका विषय बच्चों का समग्र व्यक्तित्व निर्माण था। सत्र का उद्देश्य यह था कि माता-पिता बच्चों के व्यवहार, आपसी संवाद, शैक्षणिक तनाव और डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदार उपयोग को बेहतर समझें। एक्सएलआरआई के मनोवैज्ञानिक फादर डॉ. जोसेफ मैथ्यू ने भावनात्मक व सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को धैर्य से सुनने और संवेदनशीलता से समझने पर जोर दिया। स्कूल प्रशासक फादर जेरी डिसूजा ने कहा कि बच्चे माता-पिता के आचरण का अनुकरण करते हैं। इसलिए घर में सही मिसाल पेश करना जरूरी है।

सत्र में मोबाइल व सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग, खेलकूद की भूमिका और करियर संबंधी चिंताओं पर भी चर्चा हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलोयोला स्कूल में अभिभावकों के लिए संवादात्मक सत्र