जसपुर में चोरी का कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी दबोचा
हिन्दुस्तान, काशीपुर
जसपुर में, पुलिस ने सोलर प्लांट से ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं और 15 किलो चुराया गया तांबा खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ा गया है। यह घटना 4 अगस्त को नादेही स्थित एक सोलर प्लांट में हुई थी।

जसपुर। सोलर प्लांट से ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खुलासे के बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 किलो चोरी का तांबा बरामद किया है। बीते 4 अगस्त की रात नादेही स्थित एक सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और कॉपर चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुरादाबाद और रामपुर निवासी अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोरों शराफत, संजीव कुमार, जगदीश सिंह को न्यायिक हिरासत भेजा था। कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि गिरोह चोरी का कॉपर एक कबाड़ी को बेचता था।


