छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद के राजनगर स्थित डीपीएस स्कूल में अंतर्विद्यालय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में नर्सरी से कक्षा तीन तक के 700 बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहें, जिनमें बीएसए ओपी यादव और अंतरराष्ट्रीय रॉल बॉल खिलाड़ी ब्रायन माटिको शामिल थे।

गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर स्थित डीपीएस स्कूल में अंतर्विद्यालय खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें नर्सरी से कक्षा तीन तक के 700 बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई। समारोह में बीएसए ओपी यादव, प्रत्यूष खरे, अंतरराष्ट्रीय रॉल बॉल खिलाड़ी ब्रायन माटिको, डीसीपी ग्रामीण सुरेंदर नाथ तिवारी, रॉल बॉल वर्ल्ड कप चैंपियन इशिका शर्मा उपस्थित रहीं।


