काशीडीह हाई स्कूल ने 'फोटोग्राफिया 2026 का आयोजन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के काशीडीह हाई स्कूल में ‘फोटोग्राफिया 2026’ वार्षिक इंटर-स्कूल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 स्कूलों के छात्रों ने चेहरे, भावनाएं और कहानी कहने के विभिन्न पहलुओं पर फोटोग्राफी की। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और फोटोग्राफी के प्रति छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की गई।

काशीडीह हाई स्कूल ने 'फोटोग्राफिया 2026 का आयोजन

जमशेदपुर। काशीडीह हाई स्कूल में वार्षिक इंटर-स्कूल फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘फोटोग्राफिया 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर के 15 स्कूलों के युवा फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की थीम के जरिए छात्रों ने चेहरे, भावनाओं, पहचान और कहानी कहने के विभिन्न पहलुओं को कैमरे में उतारा। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था। ‘द फेस स्पीक्स’ और ‘बिहाइंड द मास्क’ की अवधारणा पर प्रतिभागियों ने तस्वीरें प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि जेम फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेटर एएफ ने छात्रों की रचनात्मकता और विजुअल स्टोरीटेलिंग को बढ़ावा देने वाली पहल की सराहना की। फोटोग्राफर शुभम सर्वे, गुरविंदर सिंह, अंकित और शिवम गुप्ता ने तस्वीरों का मूल्यांकन किया।

विकास विद्यालय को बेस्ट शेक्सपियरियन इंटरप्रिटेशन, केपीएस बर्मामाइंस को बेस्ट इमोशनल एक्सप्रेशन और एसएसआरवीएम घाटशिला को बेस्ट स्टोरीटेलिंग फोटोग्राफ का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में फोटोग्राफर गुरु दत्त को श्रद्धांजलि दी गई और भारतीय फोटोग्राफी की विरासत को याद किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकाशीडीह हाई स्कूल ने 'फोटोग्राफिया 2026 का आयोजन