वाद-विवाद प्रतियोगिता में कॉन्वेंट की टीम विजेता
शहर के निजी स्कूलों में फ्रैंक एंथनी स्मृति अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। लोयोला स्कूल और आरवीएस एकेडमी में छात्रों ने अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने दोनों प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहर के निजी स्कूलों में फ्रैंक एंथनी स्मृति अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। लोयोला स्कूल टेल्को और आरवीएस एकेडमी मानगो में अलग-अलग श्रेणियों के मुकाबले हुए। सीआईएससीई से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया। लोयोला स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की टीम सुकरात विजेता रही। सिफत संधू को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। वहीं, आरवीएस में आयोजित प्रतियोगिता में भी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की प्रज्ञा सिंह और प्रज्ञा दत्ता की जोड़ी विजेता रही। प्रज्ञा सिंह को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। उपस्थित अतिथियों और प्राचार्यों ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील और विवेकशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


