सैनिकों के सम्मान में बनाई राखियां, आर्मी मुख्यालय भेजा पार्सल

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

शिखर शिशु सदन स्कूल में वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक इंटर-हाउस राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीसरी से दसवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया, और चयनित विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनी राखियों को आर्मी मुख्यालय भेजा। यह कार्यक्रम स्कूल के निदेशक और शिक्षकों की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सैनिकों के सम्मान में बनाई राखियां, आर्मी मुख्यालय भेजा पार्सल
सैनिकों के सम्मान में बनाई राखियां, आर्मी मुख्यालय भेजा पार्सल

शिखर शिशु सदन स्कूल में देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इंटर-हाउस राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक सेक्शन से श्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया।विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए राखियों में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को उकेरा। चयनित छात्राओं ने अपने हाथों से बनी राखियों का पार्सल आर्मी मुख्यालय, नई दिल्ली भेजने के लिए विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. शेखर अवस्थी को सौंपा।

कार्यक्रम डॉ. शेखर अवस्थी के निर्देशन तथा पलक मित्तल एवं वाइस प्रिंसिपल देवेश गहलौत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसैनिकों के सम्मान में बनाई राखियां, आर्मी मुख्यालय भेजा पार्सल