शतरंज में रविकुल और बैडमिंटन में अदिति प्रथम
गांव पैजनिया स्थित रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में अंतर-सदनीय शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। शतरंज में रविकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अदिति ने बालिका एकल में जीत हासिल की। प्रधानाचार्या शिवानी त्यागी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
गांव पैजनिया में स्थित रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में अंतर-सदनीय शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। शतरंज प्रतियोगिता में रविकुल ने प्रथम, कवचकुल ने द्वितीय, भुकुल ने तृतीय तथा सिंहकुल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका एकल में सिंहकुल की अदिति प्रथम, भुकुल की दृष्टि द्वितीय, कवचकुल की मानसी तृतीय और रविकुल की नवनीत चतुर्थ रहीं। बालिका युगल में कवचकुल की दीपिका एवं जाह्नवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविकुल, सिंहकुल और भुकुल की टीमों के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान हासिल किया।बालक एकल में रविकुल के अयान मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कवचकुल, सिंहकुल और भुकुल के खिलाड़ियों ने दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया।
बालक युगल में कवचकुल के सानिब एवं उत्कर्ष प्रथम रहे। प्रधानाचार्या शिवानी त्यागी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।


