रफीगंज स्टेशन पर टिकट जांच में 197 यात्री पकड़े गए
हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
रफीगंज, संवाद सूत्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के निर्देश पर रफीगंज रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। किलेबंदी कर की गई जांच में बिना टिकट या उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले 197...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के निर्देश पर रफीगंज रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। किलेबंदी कर की गई जांच में बिना टिकट या उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले 197 मामले पकड़े गए। इनसे एक लाख 19 हजार 885 रुपए राजस्व अर्जित किया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से बिना टिकट या उचित प्राधिकार के यात्रा नहीं करने की अपील की है। यात्रा से पहले यात्री आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर, अधिकृत टिकट वेंडर, एटीवीएम या ऑनलाइन माध्यम से टिकट ले सकते हैं। ऑनलाइन टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवन ऐप से भी प्राप्त किया जा सकता है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की है।


