25 दिन में 15 पंचायतों में किया गया 15724 लोगों की मलेरिया,109 लोग निकले पॉजेटिव
धालभूमगढ़ में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहियाओ और स्वास्थ्य कर्मियों ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया। 25 दिन में 15 पंचायतों की जांच में 15724 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 109 लोग पॉजिटिव पाए गए। लोगों को सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया गया।

धालभूमगढ़। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहियाओ एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर गोपीनाथ महाली के निर्देशन में प्रखंड क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए बृहद पैमाने पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । जांच अभियान धालभूमगढ़ प्रखंड के 11 पंचायत सहित गुड़ाबांदा प्रखंड के चार पंचायत में चलाया जा रहा है। शनिवार तक पूरे 25 दिन में धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा 15 पंचायत में आर डी कीट एवं स्लाइड के माध्यम से 15724 लोगों की मलेरिया जांच की जा चुकी है । गुड़ाबांदा प्रखंड के चारों पंचायत में 109 लोगों को पॉजिटिव पाया गया था ।
उनका उपचार किया गया और वे स्वस्थ हो गए है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी गोपीनाथ महाली ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। उन्होने कहा कि लोग रात्रि में मच्छरदानी लगाकर सोए, दिन में पूरे शरीर ढके हुए कपड़े पहने तथा आसपास जल जमाव और झाड़ियां की सफाई रखने की हिदायत दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में भी.बी.बी.डी प्रवीर कुमार मंडल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अभय कुमार सिंह का महतवपूर्ण सहयोग रहा।


