सिस गोमती क्षेत्र में झूम के बारिश, आज भी यलो अलर्ट
लखनऊ में बारिश टुकड़ों में हुई, लेकिन सिस गोमती क्षेत्र में अधिक हुई। एयरपोर्ट और आशियाना में 27.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि कुर्सी रोड में सबसे कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

टुकड़ों में बारिश लेकिन जमकर हुई। फिर भी सिस गोमती क्षेत्र में पानी ज्यादा बरसा। लखनऊ में सबसे ज्यादा वर्षा एयरपोर्ट और आशियाना में 27.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। सबसे कम कुर्सी रोड, जानकीपुरम विस्तारित क्षेत्र में रही। मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर में खिसक आई है। साथ ही वेस्ट यूपी में मौसमी परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं जो कि बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। इसका असर लखनऊ और आसपास तक भी आ रहा है लेकिन ज्यादा नहीं। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में शुक्रवार को वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है। वहीं, गुरुवार को दिन का तापमान बारिश और तेज हवा से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
यह 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.2 ज्यादा था।कहां कितनी बारिश-हजरतगंज और आसपास- 17.0 मिलीमीटरपीजीआई-मोहनलालगंज-17.5 मिलीमीटरजानकीपुरम विस्तान- 3.5 मिलीमीटरजनेश्वर मिश्र पार्क के आसपास- 13 मिलीमीटरआशियाना-एयरपोर्ट- 27.2 मिलीमीटर


