चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से लोग परेशान

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती में कड़ी गर्मी और उमस ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। बाजारों में सन्नाटा है और सड़कें वीरान हो गई हैं। बच्चे और लोग गर्मी से बेहाल हैं, जिससे उनकी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से लोग परेशान

श्रावस्ती,संवाददाता। भीषण उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगो की दिनचर्या पूर्ण रूप से प्रभावित हो गई है। गर्म हवाएं दिन के साथ रात में भी चल रही हैं। जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिससे लोगों की रात की नींदे नहीं पूरी हो पा रही हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी का कहर जारी है। कई दिनों से भीषण गर्मी और तपन से लोग परेशान है। सूर्य की गर्मी शरीर झुलसा रही है। गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। दिन में बाहर निकलते ही गला सूखने लगता है। सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कें गर्म हो जाती हैं और दोपहर दो बजे तो मानों अंगारे बरसने लगते हैं।

बुधवार को तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और भीषण गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर देखने को मिला। दोपहर होते ही मुख्य सड़कों और व्यापारिक केंद्रों पर सन्नाटा पसर रहा। सड़कों पर चलने वाले राहगीरों और दफ्तर आने-जाने वालों का पसीना नहीं रुक रहा था। चेहरा झुलसा देने वाली तीखी धूप से बचने के लिए लोग छाता,टोपी और गमछा लेकर चल रहे थे। घर में भी लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। पंखे और कूलर से कोई राहत नहीं मिल रही है।गर्मी की वजह से कई तरह की परेशानियां हो रही है। ऐसे में तपती धूप जितना असर बड़े लोगों पर करती है उससे कहीं ज्यादा बच्चों पर करती है। कड़ी धूप बच्चों को अपनी चपेट में ले लेती है। इसका सीधा असर उसकी सेहत पर पड़ता है। मंगलवार को स्व. श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज खरगौरा बस्ती कटरा श्रावस्ती में बीए द्वितीय सेमेस्टर गृह विज्ञान की परीक्षा देने जा रही 110 छात्राएं सुबह जिस उमंग और उत्साह से स्कूल जाती दिखी छुट्टी के बाद घर वापस होते समय उन सभी छात्राओं का चेहरा मुरझाया हुआ नजर आया। भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए दुपट्टे और ओढ़नी से सर को ढककर स्कूल से घर जाती छात्राएं देखी गई। यह दृश्य देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय भयंकर गर्मी में कितनी विकट समस्या है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।