उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण

उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण

पोठिया, निज संवाददाता। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा 11 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित “उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषयक 15 दिवसीय स्व-वित्तपोषित आवासीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का अठारहवाँ एवं उन्नीसवाँ बैच आज से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्वेता कुमारी (नोडल अधिकारी एवं पाठ्यक्रम समन्वयक-सह-प्रशिक्षण प्रभारी), द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. के. सत्यनारायण, सह-अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य, डीकेएसी, का पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. श्वेता कुमारी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने तथा किसानों के बीच संतुलित एवं वैज्ञानिक उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को उर्वरक व्यवसाय के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्व प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की वैज्ञानिक समझ प्रदान करेगा, जिससे किसानों तथा कृषि क्षेत्र को व्यापक लाभ मिलेगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने क्रमवार अपना परिचय दिया तथा अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पृष्ठभूमि, अनुभव और प्रशिक्षण से संबंधित अपेक्षाओं को साझा किया। इससे प्रतिभागियों के बीच आपसी परिचय, संवाद एवं सीखने की प्रक्रिया को बेहतर दिशा मिली। मुख्य अतिथि डॉ. के. सत्यनारायण, सह-अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य, डीकेएसी, ने अपने संबोधन में कहा कि उर्वरक कृषि उत्पादन का एक महत्वपूर्ण घटक है तथा किसानों तक गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता एवं उनके वैज्ञानिक उपयोग को सुनिश्चित करने में उर्वरक विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम उर्वरक विक्रेताओं की पेशेवर क्षमता एवं तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रतिभागियों की संख्या

इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. सुनील (एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर) डॉ. एस. सी. पॉल (विभागाध्यक्ष, मृदा विज्ञान), डॉ. भोलानाथ साहा, डॉ. हिना परवीन, डॉ. केविन क्रिस्टोफर, श्री मनीष, डॉ. विनोद, डॉ. नागार्जुन एवं डॉ. घनश्याम ठाकुर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 60 उर्वरक विक्रेता प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, पोषक तत्वों की आवश्यकता, संतुलित एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग तथा किसानों को उचित कृषि सलाह प्रदान करने से संबंधित विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उर्वरक विक्रेताओं को किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी पहुंचाने में सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦उर्वरक विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?−
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण