उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

एक माह में 12 फीसदी ब्याज के साथ बीमा कंपनी को देनी होगी राशि उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश

उपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश

एक माह में 12 फीसदी ब्याज के साथ बीमा कंपनी को देनी होगी राशि बिहारशरीफ, विधि संवाददाता।

बीमा कंपनी का आदेश

बीमा कंपनी द्वारा चोरी गए ट्रक की क्लेम राशि नहीं देने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने शिकायतकर्ता को 12 फीसदी ब्याज के साथ क्लेम की राशि 25.5 लाख रुपए भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग के प्रभारी अध्यक्ष पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम रंजन मिश्रा एवं सदस्य डॉ. अरुण कुमार ने बीमा कंपनी, डिजिटल जनरल इंश्योरेंस को बीमा की राशि एक माह में भुगतान करने को कहा है। शिकायतकर्ता दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी मुकेश कुमार को मानसिक प्रताड़ना के लिए 15 हजार और मुकदमा खर्च 10 हजार अलग से भुगतान करने का आदेश दिया है।

ट्रक की चोरी

अधिवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक ट्रक खरीदा। इसका उन्होंने डिजिटल जनरल इंश्योरेंस से बीमा कराया। इसकी बीमा अवधि 20 जनवरी 2022 से 19 जनवरी 2023 तक थी। उन्होंने नौ अप्रैल 2022 को ट्रक गोदाम में खड़ा किया था। अगले दिन गोदाम से ट्रक गायब था। उन्होंने बिहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन, ट्रक का पता नहीं चल सका। तब बीमा कंपनी से 34 लाख रुपए का क्लेम किया। लेकिन, बीमा कंपनी ने क्लेम को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आपने गाड़ी की चाबी गाड़ी के अंदर ही छोड़ दी थी। चोरी को संदिग्ध मानते हुए बीमा कंपनी ने क्लेम को खारिज कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंश्योरेंस कंपनी पर जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत की। यहां शिकायतकर्ता का दावा सही पाते हुए क्लेम की राशि 34 लाख में 25 फीसदी की कटौती करते हुए 25.5 लाख रुपए देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है। (बिहारशरीफ से प्रमोद कुमार)

सामान्य प्रश्न

✦शिकायतकर्ता को किस राशि का क्लेम मिलेगा?−
शिकायतकर्ता को 25.5 लाख रुपए का क्लेम मिलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउपभोक्ता आयोग ने ट्रक चोरी पर 25.5 लाख क्लेम राशि भुगतान करने का दिया आदेश