दुर्घटनाग्रस्त कार का 30.31 लाख क्लेम नौ प्रतिशत ब्याज के साथ देने का आदेश

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़क हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार का बीमा क्लेम खारिज करना एक इंश्योरेंस कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता वि

दुर्घटनाग्रस्त कार का  30.31 लाख क्लेम नौ प्रतिशत ब्याज के साथ देने का आदेश

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सड़क हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार का बीमा क्लेम खारिज करना एक इंश्योरेंस कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बीमा कंपनी की दलील को पूरी तरह खारिज करते हुए पीड़ित महिला को 30.31 लाख का क्लेम नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ चुकाने का कड़ा आदेश दिया है। इसके अलावा, कंपनी को मानसिक उत्पीड़न के बदले दो लाख का मुआवजा और कानूनी खर्च के रूप में 50 हजार भी देने होंगे। यह राहत भरा फैसला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्य खुशविंदर कौर की पीठ ने सुनाया है。

बीमा क्लेम की पृष्ठभूमि

नूंह के वार्ड नंबर 10 की रहने वाली सुमित्रा देवी ने आयोग में दायर अपनी याचिका में बताया था कि छह जुलाई 2021 की रात करीब दो बजे उनका बेटा मुकेश अपने साथी गुरुचरण सिंह के साथ राजस्थान के अलवर स्थित पांडुपोल जा रहा था। जब उनकी बीएमडब्ल्यू कार राजस्थान के नौगांव के पास पहुंची, तो सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में गुरुचरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीएमडब्ल्यू वर्कशॉप की ओर से गाड़ी की मरम्मत का अनुमानित खर्च 56 लाख बताया गया। चुंकि मरम्मत का खर्च गाड़ी की बीमा राशि से अधिक था, इसलिए इसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त माना गया।

बीमा कंपनी की दलील

बीमा पॉलिसी के तहत गाड़ी का कुल इंश्योरेंस मूल्य 30.31 लाख निर्धारित था। बीमा कंपनी ने कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम खारिज कर दिया कि सड़क हादसे के कारणों की जानकारी गलत या संदिग्ध दी गई है। दोनों पक्षों की दलीलें और सबूत देखने के बाद उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के रवैये को सेवा में गंभीर कोताही माना। आयोग ने स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस आधार के क्लेम रोकना गलत है। आयोग द्वारा स्वीकृत राशिमूल बीमा राशि 30 लाख 31 हजार रुपये नौ प्रतिशत ब्याज के साथ मानसिक उत्पीड़न का मुआवजा दो लाख कानूनी प्रक्रिया का खर्च 50 हजार रुपये देने के आदेश दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुमित्रा देवी ने कब अपनी याचिका दायर की थी?
सुमित्रा देवी ने अपनी याचिका 6 जुलाई 2021 को दायर की थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।