दुर्घटना में किसान की मौत पर बीमा कंपनी देगी पांच लाख

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

स्थायी लोक अदालत ने किसान की दुर्घटना में मौत के मामले में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को 5 लाख रुपये बीमा राशि तथा 58 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। किसान रमेश की 2018 में मुंबई में गिरने से मौत हुई थी। उनकी पत्नी सूरजमुखी ने अदालत में याचिका दायर की थी।

दुर्घटना में किसान की मौत पर बीमा कंपनी देगी पांच लाख

बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन राकेश कुमार शुक्ला तथा सदस्य स्वाति पांडेय और शिल्पी श्रीवास्तव की पीठ ने किसान की दुर्घटना में मौत के मामले में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को पांच लाख रुपये बीमा राशि ब्याज समेत देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मानसिक कष्ट एवं अन्य खर्च के लिए 58 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है। रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़ियार गांव निवासी सूरजमुखी ने अधिवक्ता संजीव भट्टाचार्य के माध्यम से स्थायी लोक अदालत में याचिका दाखिल की थी। याचिका में बताया कि उनके पति रमेश की 12 अक्तूबर 2018 को मुंबई में लिफ्ट से गिरने के कारण मौत हो गई थी। घटना के संबंध में मुंबई में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम भी कराया गया था。

मामले की जानकारी

याचिका के अनुसार रमेश परिवार के मुखिया और एकमात्र रोटी अर्जक थे। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। सूरजमुखी ने सभी जरूरी अभिलेख संलग्न कर बीमा कंपनी में दावा प्रस्तुत किया था। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय ने 29 मार्च 2019 को दावा निरस्त कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने स्थायी लोक अदालत में याचिका दाखिल की।

निर्णय और आदेश

मामले की सुनवाई के बाद पीठ ने माना कि मृतक परिवार के मुखिया और रोटी अर्जक थे तथा मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत पात्रता की श्रेणी में आते हैं। पीठ ने बीमा कंपनी को योजना के तहत पांच लाख रुपये ब्याज समेत तथा 58 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान की दुर्घटना में मौत कब हुई थी?−
किसान रमेश की दुर्घटना में मौत 12 अक्तूबर 2018 को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुर्घटना में किसान की मौत पर बीमा कंपनी देगी पांच लाख