लायंस क्लब के नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में लायंस क्लब के 2026-27 के नए पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नए पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह का सम्मान किया गया। समारोह में कई गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब के नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

बलरामपुर, संवाददाता। समाज सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब बलरामपुर के नवीन सत्र 2026-27 का पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नए पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह का सम्मान लायंस क्लब की ओर से किया गया। नए पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन वीडीजी सेकंड लायन नवीन झेगरन ने कराया, जबकि नए सदस्यों का इंडक्शन पीडीजी लायन विशाल सिन्हा ने संपन्न कराया। वीडीजी फर्स्ट लायन डीएस टोनी विशिष्ट अतिथि रहे। चार्टर सेलिब्रेशन ऑफिसर पीडीजी लायन कमल शेखर ने क्लब के एकमात्र चार्टर सदस्य लायन अशोक गुप्ता को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, कैबिनेट ट्रेजरर लायन दुर्गेश बंसल, पीआरओ लायन दिलीप सिंह व एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रवीण कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। क्लब ने अपने प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह व डिस्ट्रिक्ट की फर्स्ट लेडी लायन दिलजीत कौर का विशेष स्वागत किया। समारोह में गोंडा, बहराइच व बलरामपुर के विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्य के साथ शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।