निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 23 लाख रुपये ठगे

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

पैसे वापस मांगने पर आरोपी युवती ने पीड़ित को दी जान से मारने की धमकीपीड़ित को दी जान से मारने की धमकी न्यायालय के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने द

निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 23 लाख रुपये ठगे

इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए एक महिला ने सऊदी अरब में नौकर कर रहे युवक को अपने झांसे में लेकर निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 23 लाख रुपये ठग लिए। पैसे वापस मांगे पर आरोपी महिला ने गाली गलौच कर युवक और उसके परिवार को झूठे मुकदमें में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सुलतानपुर निवासी हस्रारा ने यहां की एक अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि वह एक गरीब विधवा महिला है। उसके चार बेटे हैं। जिसमें तीन बेटे सऊदी में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं और सबसे छोटा पुत्र यहीं पीड़िता के पास रहता है। पीड़िता का पुत्र मोहसिन पिछले लगभग चार वर्षी से सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। लगभग दो वर्ष पूर्व सोनाली वर्मा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उसके पुत्र मोहसिन से संपर्क स्थापित कर पैसे को इंवेस्ट कर दोगुना करवाने का विश्वास दिलाया तथा लगातार बातचीत कर उसे अपने विश्वास में ले लिया。

आरोपी ने पैसे कैसे ठगे?

आरोपी ने विभिन्न स्कीम बताकर उसके पुत्र से अपने बैंक खाते में अलग-अलग समय पर लगभग 23 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। 15 जून 2026 को उसका पुत्र सऊदी से घर वापस लौटा। तब परिवार व रिश्तेदारो ने उससे कमाई और खर्चा को लेकर कहा तब मोहसिन ने सबको बताया कि वह एक सोनाली नाम की एक लड़की जो पैसे इन्वेस्ट करती है उसको दिए हैं । वह उसे कुछ दिनों में पैसे लौटा देंगी। मोहसिन ने सोनाली से संपर्क किया तो उसने बताया कि स्कीम क्लोजिंग पर चल रही है शेष बचे हुए रुपए एक साथ जमा करने के लिए कहा ताकि 10 से 15 दिन में सारा पैसा मिल जाएगा।

धमकियां और गाली गलौच

भारत आने पर पुत्र ने करीब 92 हजार रुपए स्कीम क्लोजिंग करने के लिए आरोपी के खाते में डालें। आरोपी से पैसे वापस मांगे तो वह टालती रही। पुत्र ने थोड़ा सख्ती से तगादा किया तो उसने नए-नए स्थान पर बुलाया लेकिन पैसे नहीं दिए। इसके बाद सोनाली ने उसके बेटे को अपने घर से पैसे ले जाने के लिए कहा तो मेरा बेटा वहां गया जहां पर मेरे बेटे के कुछ फोटो खींच लिए। और वहां गाली गलौच व अपशब्द कहे और घर से भगा दिया। आरोपी सोनालिका वर्मा ने पुत्र को जान से मारने, झूठे आपराधिक मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने तथा बदनाम करने की धमकी दी। 21 जुलाई 2026 को आरोपी स्कूटी के साथ पीड़िता के घर पहुंची। जहां पर बेटे मोहसिन व पीड़िता पर गाली गलौच कर बदनाम किया गया। और पैसे मांगने पर भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी। पीड़िता के पास बैंक ट्रांजैक्शन रिकर्ड, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप चौट अन्य इलेक्ट्रनिक साक्ष्य उपलब्ध हैं। पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया की न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महिला ने कितने रुपये ठगे?−
महिला ने युवक से 23 लाख रुपये ठगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 23 लाख रुपये ठगे