यूनिसेफ की पत्रिका में छपी शिवनी के बदलाव की कहानी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज की कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द की छात्रा कुमारी शिवनी की प्रेरणादायी कहानी यूनिसेफ की पत्रिका ‘मेरे बदलाव की कहानी’ में प्रकाशित हुई है। शिवनी ने अपनी कहानी ‘असली सुंदरता आत्मविश्वास में है’ प्रस्तुत कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। यह अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

यूनिसेफ की पत्रिका में छपी शिवनी के बदलाव की कहानी
यूनिसेफ की पत्रिका में छपी शिवनी के बदलाव की कहानी

प्रयागराज। भगवतपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द की छात्रा कुमारी शिवनी की प्रेरणादायी कहानी यूनिसेफ की पत्रिका ‘मेरे बदलाव की कहानी’ में प्रकाशित हुई है। यह उपलब्धि शिवनी के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। जिला नोडल बालिका शिक्षा शत्रुंजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय, ब्लॉक, जनपद तथा मंडल स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद राज्य स्तर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शिवनी ने अपने बदलाव की कहानी ‘असली सुंदरता आत्मविश्वास में है’ प्रस्तुत किया। जिसे बाद में पत्रिका में स्थान मिला। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि शिवनी की यह सफलता अन्य बालिकाओं को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष तिवारी ने भी बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूनिसेफ की पत्रिका में छपी शिवनी के बदलाव की कहानी