इंस्पायर मानक योजना में हो अधिकतम पंजीकरण

हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

सीतापुर में इंस्पायर मानक योजना 2026 के तहत 4135 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, नामांकन 15 जुलाई से शुरू हुआ था और अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंस्पायर मानक योजना में हो अधिकतम पंजीकरण

सीतापुर। इंस्पायर मानक योजना 2026 में विद्यार्थियों के नामांकन के मामले में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस योजना में 4135 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत 15 जुलाई से नामांकन शुरू हुए थे। केंद्र सरकार ने नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक कर दिया है, जिसके बाद समयसीमा में कोई विस्तार नहीं होगा। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बचे हुए दिनों में उत्कृष्ट एवं मौलिक विचारों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंस्पायर मानक योजना में हो अधिकतम पंजीकरण