स्कूली छात्रों के नवाचार दुनिया के सामने लाने का मौका

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

अवसर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नवाचार योजना इंसपायर-मानक के लिए खुले आवेदन वर्ष 2026-27

स्कूली छात्रों के नवाचार दुनिया के सामने लाने का मौका

गोरखपुर, निज संवाददाता। स्कूली विद्यार्थियों में नवाचार और रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख योजनाओं में से एक ‘इंसपायर-मानक 2026-27’ के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू हो गए। तमाम सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ विचारों और नवाचारों को 15 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर नामांकित कर सकते हैं। योजना के तहत प्रति विद्यालय केवल 5 ही नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।

योजना के तहत नामांकन प्रक्रिया

इंसपायर-मानक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विद्यालय, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विचारों को आधिकारिक पोर्टल पर नामांकित करेगा। योजना के तहत प्रति विद्यालय 5 नामांकन स्वीकृत किए जाएंगे, जिनमें से 11-12 (विज्ञान वर्ग) के 2 नामांकन स्वीकार होंगे।

पंजीकरण के लिए जानकारी

योजना में भाग लेने के लिए विद्यालय प्रशासन को अपने 11 अंकों के यू-डीआईएसई कोड का उपयोग कर इंसपायर-मानक की आधिकारिक वेबसाइट (www.inspireawards-dst.gov.in) के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। साथ ही लॉगइन करते हुए चयनित विद्यार्थियों के नवोन्मेषी विचारों को अपलोड करना होगा। चयनित छात्रों को अपने विचार का प्रोटोटाइप या मॉडल विकसित करने और जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (डीएलईपीसी) में भाग लेने के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

सभी विद्यालय कर सकते हैं प्रतिभाग

इंसपायर-मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) का उद्देश्य स्कूली छात्रों के विचारों और नवाचारों को पोषित करना और उन्हें विज्ञान तथा अनुसंधान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल का लक्ष्य विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों पर आधारित दस लाख मौलिक विचारों/नवाचारों को एकत्रित करना है।

प्रश्न-उत्तर

✦इंसपायर-मानक योजना में आवेदन कब शुरू हुए?−
इंसपायर-मानक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू हो गए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsस्कूली छात्रों के नवाचार दुनिया के सामने लाने का मौका