छात्राओं को नवाचार और वैज्ञानिक सोच का दिया संदेश
हिन्दुस्तान, बरेली
फोटो : बीएलवाई 71 द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत छात्राओं को नवाचार और वैज्ञानिक सोच की जानकारी दी गई।

द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत छात्राओं को नवाचार और वैज्ञानिक सोच की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपदीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य ने छात्राओं को दैनिक जीवन की समस्याओं के सरल और उपयोगी समाधान के लिए नए विचार विकसित करने को प्रेरित किया। विद्यालय में स्थापित आइडिया बॉक्स की जानकारी देते हुए छात्राओं से रचनात्मक और उपयोगी विचार साझा करने को कहा। प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री ने दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान को नए विचारों को आगे लाने का आह्वान किया। इस दौरान आशा रानी, नूतन दीक्षित, मीनू अग्रवाल, संध्या राज, प्रतिभा गंगवार, ज्योति मिश्रा समेत शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


