स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली आमंत्रित प्रेरणा
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। केवी की कक्षा दस की छात्रा प्रेरणा जोशी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में 9300 बच्चों में से आठवां स्थान प्राप्त किया। उसे स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रेरणा को पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र और पांच हजार रुपए मिलेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली आमंत्रित प्रेरणा
मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। केवी में कक्षा दस की छात्रा प्रेरणा जोशी आज दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शिकरत करेगी। प्रेरणा ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश के 9300 बच्चों में आठवां स्थान पाया था। प्रेरणा को प्रमाण पत्र और पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य मीना राणा, कला शिक्षिका रूमाना नाज, कक्षाध्यापिका मीना बिष्ट आदि ने प्रेरणा को शुभकामनाएं दी हैं।


