हत्या के प्रयास में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
सिद्धार्थनगर में अपराध शाखा के निरीक्षक अतीउल्लाह ने रविवार को हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी धनीराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था।

सिद्धार्थनगर। अपराध शाखा के निरीक्षक अतीउल्लाह ने रविवार को हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक अतीउल्लाह ने बताया कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेढ़िया गांव निवासी धनीराम पुत्र रामचेत के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में धारा 191(2),191(3),352,115(2),351(3),117(2),118(2),109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज था। रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।


