कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की थाली से गायब हुई हरी सब्जियां

हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पर पता चला है कि छात्राओं को पर्याप्त पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है। केवल आलू और सोयाबीन की सब्जी परोसी जा रही है। डीइओ ने इसमें सुधार लाने के कई निर्देश दिए हैं, और छात्राओं की आवश्यकताओं का ध्यान रखने की बात की है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की थाली से गायब हुई हरी सब्जियां

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चैनपुर (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) के निरीक्षण में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सलाना करीब एक करोड़ बजट वाले स्कूली की छात्राओं की थाली से हरी सब्जियां गायब हो गई है। छात्राओं को रोटी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। केवल आलू और सोयाबीन की सब्जी, दाल और भात खाना में परोसा जा रहा है। इस स्कूल में वर्ग छह से 12वीं तक में 443 नामांकित छात्राओं में निरीक्षण के क्रम में 382 छात्राएं उपस्थित थी। इन छात्राओं को मेनू के अनुसार नाश्ता और खाना भी नसीब नहीं हो पा हरा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भंडार कक्ष का निरीक्षण में हरी सब्जी की जगह केवल आलू पाया गया। उन्होंने कहा कि वार्डेन द्वारा बताया कि छुट्टी रहने के कारण हरी सब्जी का ऑर्डर वेंडर को नहीं दिया जा सका था। वार्डेन ने डीइओ को बताया कि इस स्कूल में चार 443अछात्राओं के लिए चार रसोईया कार्यरत हैं। जिससे रोटी बनाने में दिक्कत होती है। डीइओ ने इसपर नाराजगी जताया तो वार्डेन ने भविष्य में मेनू के अनुसार छात्राओं को नाश्ता और भोजन देने की बात स्वीकार की। छात्राओं ने डीइओ को बताया कि सुबह आठ बजे नाश्ता दिया जाता है। इसके बाद दोपहर का भोजन कक्षा छह, सात आठ की छात्राओं को दोपहर दो बजे और कक्षा नौ,10, 11, 12वीं की छात्राओं को दोपहर तीन बजे दिया जाता है। जिससे सभी को काफी भूख का सामना करना पड़ता है।छात्राओं के भोजन के समय में परिवर्तन करने का निर्देश- डीइओ ने वर्ग छह से आठवीं तक की छात्राओं को दोपहर एक बजे और नौंवी से 12वीं तक की छात्राओं को दोपहर दो बजे भोजन देने का निर्देश दिया है। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में रात के समय बिजली नहीं रहने और वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं होने से पढ़ाई करने में काफी कठिनाई होती है। वार्डेन सुमिता कुमारी ने डीइओ को बताया कि प्रतिनियोजित सरकारी शिक्षकों के द्वारा स्कूल के नियमों का पालन नहीं किया जाता है। प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार और सरकारी विद्यालयों में दी जानी वाली छुट्टी के दिन प्रतिनियोजित शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं। वहीं दो पूर्ण कालिक शिक्षिका विद्यालय में आवासन नहीं करती हैं। डीइओ ने प्रतिनियोजित शिक्षकों को कस्तूरबा गांधी के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। छात्राओं का अधिगम स्तर असंतोषजनक मिलने पर डीइओ ने कमजोर छात्राओं के लिए रिमेडियल क्लास संचालन का निर्देश दिया। छात्राओं को अभी तक नोट बुक, बैग, जूता,मोजा आदि भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि आपूर्तिकर्ता से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मियों एवं विद्यालय का नियम का पालन नहीं करने वाले शिक्षिक्षाओं से भी स्पष्टीकरण पूछा जएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की थाली से गायब हुई हरी सब्जियां