रेलवे अस्पताल में प्रस्तावित ब्लड बैंक का निरीक्षण 25 को
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरचक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल के ब्लड सेंटर का केंद्रीय निरीक्षण टीम द्वारा 25 जून को निरीक्षण किया जाएगा। इससे ब्लड बैंक की स्थापना की अनुमति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। अस्पताल में ब्लड बैंक की पूरी संरचना पहले से तैयार है और उपायुक्त द्वारा भी इसके शीघ्र स्थापना का आश्वासन दिया गया था।

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल के ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) का केंद्रीय निरीक्षण टीम द्वारा 25 जून को निरीक्षण किया जाएगा। केंद्रीय निरीक्षण टीम के द्वारा निरीक्षण के बाद चक्रधरपुर में ब्लड बैंक की स्थापना की अनुमति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी जानकारी सीएमएम डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र ने दी है। बतातें चलें कि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की पूरी संरचना तैयार कर ली गई है। पिछले दिनों अंतराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर चक्रधरपुर के डीआरएम तथा चाईबासा के उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा इसका निरीक्षण किया गया था। उपायुक्त ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही ब्लड बैंक की स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


