प्राथमिक विद्यालय में बिजली नहीं, जल जीवन मिशन की व्यवस्था ध्वस्त, लगाई फटकार

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती में विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने प्राथमिक विद्यालय जगतापुर का निरीक्षण किया, जहां बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। स्मार्ट क्लास बिना बिजली के बंद मिली, जिससे सवाल उठे। उन्होंने जल जीवन मिशन की योजनाओं की भी समीक्षा की, जिसमें कई गांवों में अधूरे काम का पता चला। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

प्राथमिक विद्यालय में बिजली नहीं, जल जीवन मिशन की व्यवस्था ध्वस्त, लगाई फटकार

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन एवं सल्टौआ ब्लॉक के नोडल अधिकारी राजेश कुमार राय के दूसरे दिन के निरीक्षण में भी सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत सामने आई। मंगलवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जगतापुर का निरीक्षण किया। यहां नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इस पर उन्होंने शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्मार्ट क्लास बंद मिली। नोडल अधिकारी ने स्मार्ट क्लास संचालित नहीं होने का कारण पूछा तो बताया गया कि विद्यालय में बिजली की ही व्यवस्था नहीं है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

स्मार्ट क्लास जैसी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद बिजली के अभाव में उसका उपयोग नहीं होने पर व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि कई गांवों में योजना का काम अभी तक आधा-अधूरा है। ग्रामीणों को योजना के तहत शुद्ध पेयजल का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर नोडल अधिकारी ने जल जीवन मिशन के अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और योजनाओं को जल्द पूरा कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। विशेष सचिव को सल्टौआ ब्लॉक का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सोमवार को निरीक्षण के पहले दिन भी उन्हें विभिन्न विभागों में कई खामियां मिली थीं। लगातार दूसरे दिन भी व्यवस्थाओं की पोल खुलने के बाद नोडल अधिकारी ने जमीनी स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्राथमिक विद्यालय में बिजली नहीं, जल जीवन मिशन की व्यवस्था ध्वस्त, लगाई फटकार