21 अगस्त को प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता संजय विश्वास करेंगें टाटा कोचिंग डिपो का निरीक्षण
21 अगस्त को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता संजय विश्वास टाटा कोचिंग डिपो का निरीक्षण करेंगे। वे ट्रेनों के रखरखाव, मरम्मत और तकनीकी परीक्षण के कार्यों का जायजा लेंगे। डिपो के अधिकारियों से समस्याओं पर चर्चा करेंगे और समाधान की कोशिश करेंगे। बाद में, वे 22 अगस्त को कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डनरिच के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता संजय विश्वास 21 अगस्त को टाटा कोचिंग डिपो का निरीक्षण करेंगे। अभियंता विश्वास ट्रेन नंबर 20871 हावड़ा से 06.00 बजे रवाना होंगे और टाटानगर 09.10 बजे पहुंचेंगे। वे टाटा कोचिंग डिपो का निरीक्षण करेंगे। मुख्य रुप में डिपो में ट्रेनों के रखखाव, मरम्मत और तकनीकि परीक्षण के जुड़े कार्य का निरीक्षण करेेंगे। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए उनका रोलिंग-इन और तकनीकि परीक्षण, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की समय पर मरम्मत और सार-संभाल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही ट्रेनों के डिब्बों की मार्ग में सफाई और पानी आपूर्ति जैसे व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
डिपो में कोचों और उनके पूर्जो की मरम्मत का कार्य का जायजा लेंगे। वे डिपो के पदाधिकारियों से डिपो में कार्य के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों के बारे में पुछताछ करेंगे और उसका समाधान की दिशा में पहल करेंगे। डिपो का निरीक्षण करने के बाद 22 अगस्त को ट्रेन नंबर 20872 टाटा हावड़ा एक्सप्रेस से 15.50 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएगें। पीसीएमई के टाटानगर दौरे को लेकर चक्रधरपुर के सिनियर डीएमई राजीव रंजन रसिक सजग हैं।


