पीएचसी रामनगर को 100 बेड का अस्पताल बनाने की उम्मीद जगी

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

जहांगीरगंज में राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने जच्चा-बच्चा केंद्र का दौरा किया। निरीक्षण में मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा गया। उन्होंने अस्पताल के उच्चीकरण के मुद्दे पर भी चर्चा की, जिससे क्षेत्रवासियों में उम्मीदजगी बढ़ी।

पीएचसी रामनगर को 100 बेड का अस्पताल बनाने की उम्मीद जगी

जहांगीरगंज, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती महिलाओं से बातचीत कर इलाज और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। महिलाओं से यह भी पूछा कि किसी सुविधा के लिए उनसे सुविधा शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है। मरीजों ने शुल्क लिए जाने से इनकार किया। निरीक्षण के दौरान आयोग की सदस्य ने ओपीडी, वैक्सीन स्टोर रूम समेत अस्पताल परिसर के विभिन्न भवनों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और उपलब्ध संसाधनों के बारे में स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आईं। लोगों ने अस्पताल के उच्चीकरण का मुद्दा भी उनके सामने रखा। बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पीएचसी को 100 बेड के अस्पताल में विकसित करने की मांग उपमुख्यमंत्री के सामने रखी थी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवश्यक प्रक्रिया और कोरम पूरा होने के बाद प्रस्ताव की फाइल निदेशालय भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी लंबित है। इस पर जनक नंदनी ने कहा कि रामनगर पीएचसी को 100 बेड के अस्पताल में उच्चीकृत कराने की मांग को आयोग की अध्यक्ष के माध्यम से शासन स्तर पर उठाया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों में अस्पताल के विस्तार की उम्मीद जगी है। इस दौरान चिकित्सक आरके गौतम, प्रदीप वर्मा, सहायक शोध अधिकारी श्रीशचंद मिश्र, फार्मासिस्ट किरन निषाद समेत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएचसी रामनगर को 100 बेड का अस्पताल बनाने की उम्मीद जगी