किशनगंज : डीएम ने अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, महेशबथना का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को अन्य

किशनगंज : डीएम ने अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय  2 उच्च विद्यालय, महेशबथना का किया निरीक्षण

किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, महेशबथना, किशनगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर में ही विद्यालय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विद्यालय के सुचारू संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं की आवासीय एवं मूलभूत सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

उन्होंने स्वयं छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, सहायक अभियंता, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मीगण आदि उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज : डीएम ने अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, महेशबथना का किया निरीक्षण