1576 स्कूलों में दूध वितरण की हकीकत परखी, निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालयों में दूध और मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भोजन वितरण, छात्र उपस्थिति और व्यवस्थाओं की जांच की। सभी 1576 विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुसार दूध का वितरण हुआ। दिव्यांग बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर दिया गया और गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही गई।

1576 स्कूलों में दूध वितरण की हकीकत परखी, निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

कन्नौज, संवाददाता। पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए जा रहे दूध और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था परखने के लिए शिक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कन्नौज और उमर्दा विकासखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में दूध का वितरण निर्धारित मानकों के अनुसार होता मिला। अधिकारियों ने मेन्यू के अनुरूप भोजन वितरण, छात्र उपस्थिति और व्यवस्थाओं की भी जांच की। जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना आदिल नियाज, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता शैलेंद्र प्रताप और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुबोध अवस्थी ने विकासखंड कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय बलारपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सठियापुर, प्राथमिक विद्यालय सहजापुर और प्रेमपुर समेत उमर्दा के प्राथमिक विद्यालय सिमुआपुर, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटा, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ठठिया, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जैनपुर, प्राथमिक विद्यालय सिखवापुर और रामनगर का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने शिक्षकों से दूध वितरण के फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराए और छात्र उपस्थिति भी पोर्टल पर दर्ज कराई। साथ ही विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए परिवार सर्वेक्षण कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में दाखिल कराने के निर्देश दिए। दिव्यांग बच्चों के नामांकन पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले के सभी 1576 विद्यालयों में बुधवार को विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार दूध वितरित किया गया। अधिकारियों ने गुणवत्ता और स्वच्छता की नियमित निगरानी जारी रखने की बात कही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1576 स्कूलों में दूध वितरण की हकीकत परखी, निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त