सीडीओ ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने कांवड़ यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सबली महादेव मंदिर और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति का मूल्यांकन किया और जिला पंचायत राज अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर्व के लिए कांवड़ियों के जत्थों को रवाना करने से पहले कांवड़ मार्गों पर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीडीओ ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

कांवड़ यात्रा को बेहतर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने सबली महादेव मंदिर व सबली मंदिर कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को मंदिर मार्ग पर साफ-सफाई पुख्ता रखने के दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सबली स्थित सबली महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति जांची। उन्होंने कांवड़ मार्ग में सड़क किनारे पड़ी हुई पॉलीथिन, घास, तालाब की साफ-सफाई, चारों तरह बैरिकेडिंग और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।उन्होंने

कहा कि आगामी 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है, अभी दो से तीन दिन बाद कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने शुरू हो जाएंगे। इसलिए कांवड़ मार्गो पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि कांवड़ियों को बेहतर माहौल मिल सकें। इस मौके पर जिला पंचायर राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी खुशबु पांडेय, संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीडीओ ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था