ट्रेन पकड़ने के पहले रास्ते मिले अव्यवस्थित
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण करते हुए एसआईजी ने अव्यवस्थित रास्तों और खराब हालत वाले प्लेटफार्मों को चिन्हित किया। डिप्टी अकांशु गोविल ने संबंधित एजेंसी से सुधार की मांग की। यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी की कमी भी देखी गई। टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी ) ने शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंट और सिटी साइड से आकर ट्रेन पकड़ने वाले रास्ते अव्यवस्थित मिले। वहीं प्लेटफार्मों के स्टालों पर रेट लिस्ट भी ऐसी जगह लगी मिली, जहां यात्रियों का ध्यान न जाए। डिप्टी अकांशु गोविल ने रीडेवलपमेंट करने वाली एजेंसी के जिम्मेदारों से कहा कि प्लेटफार्म का फर्श कई जगह खराब है। इसे ठीक कराया जाए। टीम ने अन्य व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया गया। यहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक अभियंता आदि रहे।


