प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने मंडलीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

पूर्वोत्तर रेलवे की प्रमुख चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे ने गोरखपुर में रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर और स्वास्थ्य यूनिट बरेली सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया और निर्देश दिया कि चिकित्सकों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुझाव भी लिए।

प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने मंडलीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर यूएस नाग की उपस्थिति में मंडल रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर तथा स्वास्थ्य यूनिट बरेली सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आपातकालीन वार्ड, पैथोलॉजी, औषधि भंडार, अंतःरोगी वार्ड तथा विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। डॉ. माटे ने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने चिकित्सालय परिसर में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। चिकित्सालय की उत्कृष्ट साफ-सफाई, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मान्यता प्राप्त रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की तथा आवश्यक बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शंखधर, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ गावा, डॉ. प्राची वर्मा तथा डॉ. युसरा हसन सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsप्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने मंडलीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण