डीटी पीपी ने भी किया गजलीटांड़ बंद खदान का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

कतरास क्षेत्र की गजलीटांड़ कोलियरी की बंद खदान में कतरी नदी का पानी घुसने के मामले में बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह और पीपी राजेश सिन्हा ने निरीक्षण किया। नदी के पानी को खदान में न घुसने देने के लिए निर्देश दिए गए, साथ ही निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी जायजा लिया गया।

डीटी पीपी ने भी किया गजलीटांड़ बंद खदान का निरीक्षण

कतरास क्षेत्र की गजलीटांड़ कोलियरी की छह नंबर बंद खदान में कतरी नदी का पानी घुसने के मामले में बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह के बाद गुरुवार को डीटी पीपी राजेश सिन्हा ने निरीक्षण किया। नदी का पानी बंद माइंस में न घुस पाए, इसकी तैयारी करने को कहा। साथ ही नदी पर निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज का भी जायजा लिया। इसके अलावा उत्पादन, उत्पादकता व गुणवत्ता को लेकर कतरास एरिया के प्रबंधन को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर कतरास क्षेत्र के जीएम विष्णुकांत झा, एजीएम मणिकांत पांडेय, एसीएम प्रेम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।