बलदेव में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

एडी ने पिछले दिनों किया था निरीक्षणबलदेव स्वास्थ्य पर मिली कमियों को दूर करने के निर्देशबलदेव स्वास्थ्य पर मिली कमियों को दूर करने के निर्देशबलदेव स्व

बलदेव में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश

पिछले दिनों अपर निदेशक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बल्देव का निरीक्षण किया गया था। इसमें मिली कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिख आदेश का अनुपालन करने के आदेश दिए हैं। गत 17 सितम्बर को अपर निदेशक डा.मंजू सचान के निर्देशन में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा.आनंद, रीजनल मैनेजर भगवान दास द्वारा बलदेव केन्द्र का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सही नहीं मिली। प्रसव के उपरांत नवजात शिशुओं का मंत्रा पोर्टल पर विवरण दर्ज हो रहा था, लेकिन यू विन पोर्टलपर विवरण दर्ज नहीं किया जा रहा था।

नवजात शिशु की बाल आभा आई सृजन नहीं की जा रही थी। लैब तकनीशियन विवेक कुमार मौके पर नहीं मिला। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन कक्ष में कलर कोडेड डस्टबीन का प्रयोग नहीं हो रहा था आवश्यक उपकरण जैसे इंस्ट्रूमेंट ट्रे, सक्शन मशीन, तकिया और कलर बेडशीट आदि उपलब्ध नहीं थे। आपातकालीन दवाओं का रख-रखाव भी अव्यवस्थित मिला और दवाओं का एक्सपायरी रजिस्टर नहीं मिला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबलदेव में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश