‘यात्री सुविधाओं का रखें ख्याल’

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबन्धक इंदु रानी दुबे ने बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, और सुरक्षा प्रबंधों पर ध्यान दिया। अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में सुधार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

‘यात्री सुविधाओं का रखें ख्याल’

बेतिया,निज संवाददाता । पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबन्धक,(पीसीओएम) इंदु रानी दुबे ने शुक्रवार को बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण प्रक्रिया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैनल रूम का गहन निरीक्षण किया। ऑन ड्यूटी एएसएम पिंटू कुमार से संरक्षा एवं परिचालन से संबंधित पूछताछ किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पीसीओएम ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्टेशन परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन पर विशेष ध्यान देने तथा यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

यात्री सुविधाएं

साथ ही सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन करने और स्टेशन पर उपलब्ध सभी यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर सीनियर डीओएम विजय प्रकाश, यातायात निरीक्षक विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंदु रानी दुबे ने बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कब किया?
इंदु रानी दुबे ने शुक्रवार को बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘यात्री सुविधाओं का रखें ख्याल’