बांका : चान्दन के 12 आंगनबाड़ी केंद्रों का आज निरीक्षण करेगी टीम
बांका जिले में जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम आज चान्दन प्रखंड के 12 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में सुविधाओं, सेविकाओं की उपस्थिति और पोषण सामग्री की उपलब्धता की जांच की जाएगी। टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेगी। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम आज चान्दन प्रखंड के 12 चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार एवं आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रमानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीडीओ ने बताया कि टीम चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की जांच करेगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं की उपस्थिति, पोषण सामग्री की उपलब्धता तथा बच्चों को मिलने वाली सेवाओं की भी जानकारी ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्रों के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपेगी।
अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक तैयारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से केंद्रों पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और पोषण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।


