एसडीएम ने परखी पढ़ाई और मिड डे मील की गुणवत्ता
एसडीएम ने परखी पढ़ाई और मिड डे मील की गुणवत्ता एसडीएम ने परखी पढ़ाई और डे मील की गुणवत्ताएसडीएम ने परखी पढ़ाई और डे मील की गुणवत्ताएसडीएम ने परखी पढ़ाई और
सोनभद्र, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी ओबरा ने शनिवार को विकास खंड चोपन स्थित प्राथमिक विद्यालय बभनमरी का निरीक्षण कर पठन-पाठन व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कक्षा में पहुंचे और बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विभिन्न विषयों की समझ और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाया और उनकी शैक्षणिक समझ को परखा।
बच्चों के साथ सहजता से संवाद करते हुए उन्होंने पढ़ाई को लेकर उनकी रुचि और समझ का भी जायजा लिया। एसडीएम ने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता और व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर स्वयं भोजन किया। अधिकारी को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा पठन-पाठन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।


