भोरे में एफसीआई गोदाम में चावल में मिले कीड़े, सीओ ने दिए जांच के आदेश

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

प्रखंड मुख्यालय के एफसीआई गोदाम से जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत बांटे जाने वाले अनाज में कीड़े मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। माले ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गोदाम प्रबंधन का कहना है कि कीड़े बाहरी सतह पर हैं और यह मौसमी समस्या है।

भोरे में एफसीआई गोदाम में चावल में मिले कीड़े, सीओ ने दिए जांच के आदेश

भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्थित एफसीआई गोदाम से जन वितरण प्रणाली के तहत बांटे जाने वाले अनाज में कीड़े मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद माले ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस संबंध में सीओ अनुभव राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गोदाम के सहायक मैनेजर गजेंद्र सिन्हा ने बताया कि कीड़े बोरों की बाहरी सतह पर पाए गए हैं। बरसात और नमी के मौसम में इस तरह की समस्या सामान्य होती है।

गोदाम में दवा का छिड़काव कराया गया है, जिसके कारण कीड़े बोरों के सतह पर आ गए हैं। गोदाम की सफाई के बाद ही अनाज पीडीएस डीलरों को भेजा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभोरे में एफसीआई गोदाम में चावल में मिले कीड़े, सीओ ने दिए जांच के आदेश