विवि में वित्तीय अनियमितता की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विवि में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इस समिति में लोकभवन के विशेष कार्य पदाधिकारी और आंतरिक वित्तीय सलाहकार शामिल हैं। यूएमआईएस एजेंसी ने वित्तीय काम में अनियमितता के आरोप लगाए हैं।

विवि में वित्तीय अनियमितता की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद लोकभवन में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी में लेाकभवन के विशष कार्य पदाधिकारी रोहित राज सिंह, आंतरिक वित्तीय सलाहकार राणा सुजीत कुमार और सहायक आंतरिक वित्तीय सलाहकार मृत्युंजय कुमार शामिल हैं।

आयोग का गठन

बीआरएबीयू में यूएमआईएस का काम करने वाली एजेंसी ने भी लोकभवन में अनुबंधन का उल्लंघन और वित्तीय व्यवहार में अनियमितता का आरोप लगाया है। एजेंसी की तरफ से लगे इन आरोपों की जांच के लिए इस कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। यूएमआईएस एडमिशन से लेकर एडमिट कार्ड और परीक्षा फॉर्म भराने का काम करती है। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि विवि की तरफ से सारे वित्तीय कार्य स्पष्ट हैं। वित्तीय काम में कोई अनियमितता नहीं हुई है। लोकभवन की जांच कमेटी की रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार काम किया जाएगा।

छात्रों का विरोध

बीआरएबीयू में पिछले दिनों वित्तीय अनियमितता के आरोप में उच्च शिक्षा विभाग ने निगरानी जांच की भी अनुशंसा लोकभवन से की थी। इसके बाद प्राचार्य नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत के बाद निगरानी की तरफ से भी संज्ञान लेकर लोकभवन को पत्र लिखा गया था। उधर, बीआरएबीयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने भी विवि प्रशासन के खिलाफ लोकभवन में शिकायत की है।

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बीआरए बिहार विवि में किस बात की शिकायत की गई है?−
बीआरए बिहार विवि में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविवि में वित्तीय अनियमितता की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी