‘एआई और हमारा भविष्य’ विषय पर मंथन

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

आईसीटी एवं एआई विषय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मौजूद लोग।शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की ओर से आईसीटी एवं एआई विषय पर प्र

‘एआई और हमारा भविष्य’ विषय पर मंथन

शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की ओर से आईसीटी एवं एआई विषय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला रविवार को रेती रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए नवाचारी शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी एआई आधारित ऐप और तकनीक के प्रयोगों की प्रस्तुति दी। कार्यशाला का शुभारंभ संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चौहान, जिलाध्यक्ष पारुल मौर्य और उनकी टीम ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर पवन कुमार चौरसिया ने ‘एआई और हमारा भविष्य’ विषय पर अपने विचार रखे।

उन्होंने तकनीक के बदलते स्वरूप और शिक्षा में एआई की संभावनाओं पर चर्चा की।कार्यशाला में ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने विभिन्न प्रस्तुतियां देखीं। एआई से प्रभावित होकर उन्होंने स्वयं अपना क्यूआर कोड भी तैयार किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह ने बच्चों की ओर से एआई आधारित ऐप की प्रस्तुति देखी और उनके प्रयासों की सराहना की। कक्षा पांच के छात्र वैभव मिश्रा ने पीपीटी के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने प्रतिभागियों और बच्चों को सम्मानित किया। आयोजन में डॉ. विकास खुराना, बालमुकुंद, नीतू पवन, अंजली, अनूप कुमार, मृदुल श्रीवास्तव, आशीष कुमार सहित जनपद की पूरी टीम का सहयोग रहा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘एआई और हमारा भविष्य’ विषय पर मंथन