उद्गम पोर्टल पर होंगे शिक्षकों के नवाचार, बेहतर प्रयोगों को मिलेगा पुरस्कार

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के नए नवाचारों को बढ़ावा देना है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने उद्गम पोर्टल तैयार किया है, जहां शिक्षकों के प्रयोगों के वीडियो और सामग्री साझा की जाएगी। इससे अन्य शिक्षक प्रेरित होंगे और गुणवत्ता शिक्षा में सुधार होगा।

उद्गम पोर्टल पर होंगे शिक्षकों के नवाचार, बेहतर प्रयोगों को मिलेगा पुरस्कार

शाहजहांपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों के नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए उद्गम पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर शिक्षकों की ओर से किए जा रहे नए प्रयोगों के वीडियो और अन्य सामग्री अपलोड की जाएगी, ताकि दूसरे शिक्षक भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने विद्यालयों में प्रयोग कर सकें। जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के साथ छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। विद्यालयी समस्याओं के समाधान और गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है।

उद्गम पोर्टल पर शिक्षक तीन से पांच मिनट के वीडियो, पांच से 10 स्लाइड की पीपीटी और चित्र अपलोड कर सकेंगे। इसमें नामांकन बढ़ाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधारने और विद्यालयी समस्याओं के नवाचारी समाधान से जुड़े प्रयोग शामिल होंगे। बेहतर नवाचार करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउद्गम पोर्टल पर होंगे शिक्षकों के नवाचार, बेहतर प्रयोगों को मिलेगा पुरस्कार