राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से केशव कुमार का चयन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सरकारी विद्यालय मोहनपुर उर्दू, मुरौल के प्रधान शिक्षक केशव कुमार को नवाचार के लिए राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 दिया जाएगा। उनको यह सम्मान शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को पटना में मिलेगा। शिक्षक ने अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया है और डिजिटल कंटेंट में भी राष्ट्रीय पहचान बनाई है।

राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से केशव कुमार का चयन

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी विद्यालय में नवाचार के जरिए बच्चों के सीखने और विद्यालय के वातावरण में बदलाव की पहल करने वाले प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू, मुरौल के प्रधान शिक्षक केशव कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को पटना में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। बुनियादी विद्यालय बखरी के शिक्षक के रूप में शुरू हुई उनकी नवाचार यात्रा आज विद्यालय से निकलकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है। राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए हर जिले से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है।

बच्चों को बनाया बदलाव का नेतृत्वकर्ता

राजकीय बुनियादी विद्यालय बखरी में कार्यरत रहते हुए केशव कुमार ने गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को शिक्षण का हिस्सा बनाया। विद्यालय में विद्यालय स्वच्छता प्रबंधन समिति गठित कर प्रत्येक कक्षा से एक विद्यार्थी को स्वच्छता दूत की जिम्मेदारी दी। इसके साथ ही समुदाय की भागीदारी से स्कूल की तस्वीर बदली। केशव कुमार वर्तमान में जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा डिजिटल कंटेंट निर्माण से राष्ट्रीय पहचान बनाई है। केशव कुमार को इससे पहले जिला शिक्षक पुरस्कार 2022, जिला शिक्षक पुरस्कार 2024 तथा जिलास्तरीय उत्कृष्ट तकनीकी सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया जा चुका है। 21 जुलाई 2025 से प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू, मुरौल के प्रधान शिक्षक के रूप में कार्यरत केशव कुमार अब अपने अनुभवों को नए विद्यालय में भी लागू कर रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

✦केशव कुमार को कब और किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?−
केशव कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर पटना में दिया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से केशव कुमार का चयन