नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विजयेंद्र विजय सम्मानित
शिक्षा प्रतिभा सम्मान-2026 से विजयेंद्र कुमार विजय को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर, उन्हें शिक्षा सारथी की टीम ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया। विजयेंद्र ने शिक्षण में नवाचार और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

नगरा, एक संवाददाता। शिक्षण में नवाचार और विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का माहौल उपलब्ध कराने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा छपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेंद्र कुमार विजय को शिक्षा प्रतिभा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षा सारथी की टीम विद्यालय पहुंची और उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को विकसित करने और नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाने में विजयेंद्र कुमार विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है।
बेहतर शैक्षणिक माहौल और विभिन्न नवाचारों के कारण विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।शिक्षा सारथी की ई-पत्रिका, फेसबुक ग्रुप व पेज के माध्यम से शिक्षक अपने विद्यालयों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और शैक्षणिक नवाचारों को साझा करते हैं। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्त, ब्रजेश कुमार पांडेय, राहुल कुमार, संतोष कुमार, सुधीर सिंह, असगर अली सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।


