शहरों को कचरा मुक्त बनाने को स्टार्टअप तैयार करेगा आईआईटी

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

स्वच्छ गंगा मिशन के तहत, आईआईटी कानपुर को कचरा मुक्त शहरों के लिए तकनीकी समाधान ढूंढने की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका शुभारंभ किया। इस पहल के तहत, आईआईटी स्टार्टअप को शहरी स्थानीय निकायों के साथ जोड़कर समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग बढ़ाएगा।

शहरों को कचरा मुक्त बनाने को स्टार्टअप तैयार करेगा आईआईटी

- स्वच्छ गंगा मिशन के तहत मंत्रालय ने सौंपी आईआईटी कानपुर को जिम्मेदारी - गेटवे फॉर गार्बेज फ्री सिटीज में इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में बदलेगा आईआईटी

शहरों का होगा चयन

- शहरों का होगा चयन, उनकी जरूरतों के अनुसार स्टार्टअप की तकनीक का होगा प्रयोग

योजना की शुरुआत

- केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की योजना की शुरुआत

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। देश के प्रमुख शहरों को कचरा मुक्त बनाने और कचरा प्रबंधन की चुनौतियों का तकनीक की मदद से समाधान खोजने की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को सौंपी गई है। इसमें मुख्य भूमिका आईआईटी के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) निभाएगा। आईआईटी के वैज्ञानिक देशभर से इनोवेटिव आइडिया को चिह्नित स्टार्टअप में तब्दील करने में मदद करेंगे। इससे शहरों की प्रमुख चुनौतियों का तकनीकी समाधान विकसित किया जा सके। आईआईटी स्टार्टअप और नगर निकायों के बीच सेतु का काम करेगा。

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत आईआईटी कानपुर की मदद से स्टार्टअप गेटवे फॉर गार्बेज फ्री सिटीज (एसजीजीसी) की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया। इस पहल का उद्देश्य कचरा प्रबंधन से जुड़ी नई तकनीकों को विकसित करने वाले स्टार्टअप को सीधे शहरी स्थानीय निकायों से जोड़ना है। इससे उनके नवाचारों को वास्तविक परिस्थितियों में लागू किया जा सके। आईआईटी की मदद से क्लीनटेक यानी स्वच्छ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप को अपने उत्पादों और तकनीकों के प्रदर्शन के लिए मंच दिया जाएगा। स्टार्टअप की ओर से विकसित तकनीकों को प्रयोगशालाओं और शुरुआती परीक्षणों से आगे ले जाकर शहरों में उपयोग के लिए तैयार किया जा सकेगा। इस पहल के तहत कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निस्तारण जैसी चुनौतियों के लिए तकनीक आधारित समाधान को बढ़ावा देना है। इससे कचरा प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस पहल के तहत नवाचार और शहरी प्रशासन के बीच सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इस मॉडल में नगर निकाय केवल तकनीक के उपयोगकर्ता नहीं होंगे, बल्कि वे स्टार्टअप को अपनी जमीनी समस्याओं से अवगत कराकर समाधान विकसित करने में भी भागीदार बनेंगे。

FAQs

✦स्वच्छ गंगा मिशन के तहत आईआईटी कानपुर को क्या जिम्मेदारी दी गई है?−
आईआईटी कानपुर को देश के प्रमुख शहरों को कचरा मुक्त बनाने और कचरा प्रबंधन की चुनौतियों का समाधान खोजने की जिम्मेदारी दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशहरों को कचरा मुक्त बनाने को स्टार्टअप तैयार करेगा आईआईटी