आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार को बनाया हथियार, छात्राओं को उद्यमिता का संदेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में नवयुग कन्या महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को उद्यमिता, कौशल विकास और पर्सनल ब्रांडिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने व्यवसाय अवसरों और व्यक्तिगत विकास के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए।

आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार को बनाया हथियार, छात्राओं को उद्यमिता का संदेश

लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग तथा इंडस्ट्री एकेडेमिया इंटीग्रेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को नवाचार, उद्यमिता, कौशल विकास और पर्सनल ब्रांडिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेंटम फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियांक गुप्ता, आईआईएलएम की डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव और मोटिवेटर आशीष श्रीवास्तव ने आधुनिक उद्यमिता और स्टार्टअप के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। प्रियांक गुप्ता ने ओला, उबर, जोमैटो, लेंसकार्ट और अर्बन कंपनी के उदाहरणों से बताया कि दैनिक जीवन की समस्याओं को व्यावसायिक अवसरों में बदला जा सकता है।

डॉ. हर्षिता ने लिंक्डइन एवं पर्सनल ब्रांडिंग के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि आशीष श्रीवास्तव ने कौशल, तकनीक और समावेश को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को निरंतर सीखने और अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कोविड काल में भारत में पीपीई किट और स्वास्थ्य उपकरणों के स्वदेशी निर्माण को चुनौती को अवसर में बदलने का उदाहरण बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चनप्रीत कौर ने किया। आयोजन में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार को बनाया हथियार, छात्राओं को उद्यमिता का संदेश