विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल, एसडीएम ने बढ़ाया उत्साह

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजितसंकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल, एसडीएम ने बढ़ाया उत्साह

महराजगंज, निज संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महराजगंज में शनिवार को संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम सतत भविष्य रही, जिसके तहत छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारी एवं उपयोगी मॉडलों का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि एसडीएम विजय यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में भागीरथी पटेल, संदीप एवं अरविंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में विज्ञान, गणित और पर्यावरण विषयों पर आधारित अनेक आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का मूल्यांकन देशदीपक सिंह (प्रवक्ता, महामाया पॉलिटेक्निक आईटी, महराजगंज), सर्वेश पटेल (प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज) तथा राजशेखर राठौर (स्वामी जी जवाहर नवोदय विद्यालय, दावणगेरे, कर्नाटक) ने किया। प्राचार्य धीरज कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, अनुसंधान की भावना तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का विकास करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।