रोबोट 10 सेकंड में पहनाएगा कपड़े

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जिसकी मदद से लोग बिना किसी सहायता के और बिना हाथों का इस्तेमाल किए 10 सेकंड में कपड़े पहन सकते हैं। यह तकनीक बुजुर्गों, दिव्यांगों और आपातकालीन स्थितियों में कपड़े पहनने में मददगार है।

रोबोट 10 सेकंड में पहनाएगा कपड़े

सियोल, एजेंसी। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति बिना किसी की मदद के और बिना अपने हाथों का इस्तेमाल किए 10 सेकंड में कपड़े पहन सकता है। यह तकनीक उन लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है, जो बुजुर्ग हैं, दिव्यांग हैं या फिर जिन्हें इमरजेंसी में तुरंत कपड़े पहनने पड़ते हैं। इस खास तकनीक में कपड़ों के अंदर हवा के दबाव से चलने वाली मुलायम और लचीली बेलें लगाई गई हैं। जैसे आइवी का पौधा किसी दीवार या ढांचे पर चढ़ता है, ठीक वैसे ही हवा का दबाव मिलने पर ये रोबोटिक बेलें कपड़ों को शरीर के ऊपर खींच लेती हैं। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कपड़े पहनने के लिए व्यक्ति को सीधे खड़े रहने की जरूरत नहीं होती, चलते-फिरते या हिलते-डुलते हुए भी इसे आसानी से पहना जा सकता है。

कहां होगा इसका इस्तेमाल

इस तकनीक का इस्तेमाल कई जरूरी जगहों पर किया जा सकता है, जैसे- जो लोग खुद से कपड़े नहीं पहन पाते, वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। राहत और बचाव कार्य करने वाले कर्मचारी बिना समय गंवाए पीपीई किट या सुरक्षा सूट पहन सकेंगे। सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियों के विशेष कमरों में बिना हाथों के स्पर्श के सूट पहनने में मदद मिलेगी। यह तकनीक दिखाती है कि कैसे बेहतर मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बिना किसी जटिल सॉफ्टवेयर के भी जिंदगी को आसान बना सकती है।

सामान्य प्रश्न

यह रोबोट कपड़े पहनने में कितने समय में मदद करता है?
यह रोबोट 10 सेकंड में कपड़े पहनने में मदद करता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।