विद्यार्थियों ने बनाया ‘किसान द्वार’, क्यूआर कोड स्कैन कर किसान पाएंगे खेती की जानकारी

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

किसानों को कृषि जानकारी प्रदान करने के लिए तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने 'किसान द्वार' नामक क्यू आर कोड आधारित प्रणाली बनाई है। यह प्रणाली फसल उत्पादन, मौसम सलाह, व पशुपालन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराती है। इसमें बहुभाषीय विकल्प हैं, जिससे यह क्षेत्र के किसानों के लिए उपयोगी साबित होती है।

विद्यार्थियों ने बनाया ‘किसान द्वार’, क्यूआर कोड स्कैन कर किसान पाएंगे खेती की जानकारी
विद्यार्थियों ने बनाया ‘किसान द्वार’, क्यूआर कोड स्कैन कर किसान पाएंगे खेती की जानकारी

साहिबगंज। किसानों को डिजिटल माध्यम से कृषि जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय(गोड्डा) के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने आरएडब्ल्यूई कार्यक्रम के अंतर्गत ‘किसान द्वार’ नामक क्यू आर कोड आधारित कृषि सूचना प्रणाली विकसित की है। आरएडब्ल्यूई समन्वयक डॉ. अभिजीत सतपथी की संकल्पना एवं मार्गदर्शन में विकसित यह प्रणाली किसानों को फसल उत्पादन, कृषि कैलेंडर, मौसम सलाह, पशुपालन और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस पहल के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंड के दर्जनभर से अधिक गांवों में ग्राम कृषि सूचना एवं नवाचार केंद्र शुरू किए गए।

इनका उद्घाटन डॉ. अमृत कुमार झा, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख, केवीके दुमका व तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय(गोड्डा) के सह अधिष्ठाता ने किया। ‘किसान द्वार’ की विशेषता इसकी बहुभाषीय व्यवस्था है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, खोरठा और संताली भाषाओं को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. अभिजीत सतपथी, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. अंकित तिवारी और प्रखंड प्रौद्योगिकी प्रबंधक श्री श्याम सुंदर उपस्थित रहे। किसानों ने इस पहल में उत्साहपूर्वक रुचि दिखाई। यह प्रयास कृषि शिक्षा, डिजिटल तकनीक और किसान-केंद्रित कृषि विस्तार सेवाओं को जोड़ने की दिशा में एक अभिनव कदम है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यार्थियों ने बनाया ‘किसान द्वार’, क्यूआर कोड स्कैन कर किसान पाएंगे खेती की जानकारी