यूपी कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी के यूपी कॉलेज में नवाचार परिषद द्वारा उद्यमिता प्रकोष्ठ टीम ने विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 24 टीमों ने सामाजिक और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए विचार प्रस्तुत किए। बीएससी गणित के उत्कर्ष राय ने व्यक्तिगत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विचार से पहला स्थान प्राप्त किया।

यूपी कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

वाराणसी। यूपी कॉलेज में शिक्षा मंत्रालय की नवाचार प्रकोष्ठ के तहत नवाचार परिषद की तरफ से उद्यमिता प्रकोष्ठ टीम ने विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की 24 टीमों ने सामाजिक, शैक्षणिक और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नवाचार परिषद ने महाविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता का सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। प्रतियोगिता में बीएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के उत्कर्ष राय के महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप व्यक्तिगत कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकसित करने के विचार को प्रथम स्थान मिला।

इसी कक्षा के ऋतिक पाण्डेय के परिसर आपात सहायता तंत्र संबंधी विचार को दूसरा और बीकॉम पंचम सेमेस्टर के सोविक मिश्रा के व्यक्तिगत शीतलन उपकरण संबंधी विचार को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रीति सिंह, प्रो. अलका रानी गुप्ता और प्रो. रश्मि सिंह रहीं। इस अवसर पर प्रो. आशुतोष गुप्ता, डॉ. देव नारायण सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. सत्य शरण सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपी कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार